Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Amp auto ads

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

खाना पचेगा या सड़ेगा एक चर्चा

0

 खाना पचेगा या सड़ेगा


-

             खाना खाने के बाद पेट में खाना पचेगा या खाना सड़ेगा, यह जानना बहुत जरूरी होता है। हमने रोटी खाई, हमने दाल खाई, हमने सब्जी खाई, हमने दही खाया लस्सी पी, दूध, दही छाछ, लस्सी फल आदि यह सब कुछ भोजन के रूप में हमने ग्रहण किया। यह सब कुछ हमें उर्जा देते हैं और पेट उस उर्जा को आगे ट्रांसफर करता है।


            पेट में एक छोटा सा स्थान होता है, जिसको हम हिन्दी में "आमाशय" कहते हैं। इसका संस्कृत नाम है "जठर"। यह एक थैली की तरह होता है। यह जठर हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि सारा खाना सबसे पहले इसी में आता है। यह बहुत छोटा सा स्थान है। हम जो कुछ भी खाते हैं, वह सब इस आमाशय में आ जाता है। आमाशय में जो अग्नि प्रदीप्त होती है उसे जठराग्नि कहते हैं।


               यह जठराग्नि आमाशय में प्रदीप्त होने वाली आग है। जैसे ही हम खाना खाना खाते हैं, जठराग्नि  प्रदीप्त हो जाती है। यह ऑटोमेटिक है,जैसे ही हमने रोटी का पहला टुकड़ा मुँह में डाला, कि इधर जठराग्नि प्रदीप्त हो गई। यह अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पचता है। अब हमने खाना खाते ही गटागट पानी पी लिया और खूब ठंडा पानी पी लिया।अब जो आग (जठराग्नि) जल रही थी, वह बुझ गयी। आग अगर बुझ गयी, तो पचने की जो क्रिया है वह रुक जाती है।

             अब हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि खाना पेट में जाने पर पेट में दो ही क्रियाएं होती हैं, एक क्रिया है जिसको हम कहते हैं पचना, और दूसरी है, सड़ना।


           आयुर्वेद के हिसाब से आग जलेगी तो खाना पचेगा, खाना पचेगा तो उससे रस बनेगा। रस से मांस, मज्जा, रक्त, वीर्य, हड्डियां, मल, मूत्र और अस्थि बनेगा और सबसे अंत में मेद बनेगा। यह तभी होगा जब खाना पचेगा। खाना सड़ने पर सबसे पहला जहर जो बनता है वह है यूरिक एसिड। यूरिक एसिड बढ़ने से ही घुटने, कंधे, कमर में दर्द होता है। जब खाना सड़ता है, तो यूरिक एसिड जैसा ही एक दूसरा विष बनता है जिसको हम कहते हैं एलडीएल ( खराब कोलस्ट्रॉल )। खराब कोलस्ट्रॉल के बढ़ने से ही ब्लड प्रेशर ( बीपी ) बढ़ता है। ये सभी बीमारियां तब आती हैं जब खाना पचता नहीं है, बल्कि सड़ता है। 

              खाना पचने पर किसी भी प्रकार का कोई भी जहर नहीं बनता है। खाना पचने पर जो बनता है वह है मांस, मज्जा, रक्त, वीर्य, हड्डियां, मल, मूत्र, अस्थि और खाना नहीं पचने पर बनता है यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रोल, एलडीएल, वीएलडीएल और यही हमारे शरीर को रोगों का घर बनाते हैं। पेट में बनने वाला यही जहर जब ज्यादा बढ़कर खून में आता है, तो खून दिल की नाड़ियों में से निकल नहीं पाता और रोज थोड़ा थोड़ा कचरा जो खून में आया है, इकट्ठा होता रहता है और एक दिन नाड़ी को ब्लॉक कर देता है। इसी से हार्ट अटैक होता है। 


          अतः हमें ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि जो हम खा रहे हैं, वह ठीक से पचना चाहिए, इसके लिए पेट में ठीक से आग (जठराग्नि) प्रदीप्त होनी ही चाहिए, क्योंकि बिना आग के खाना पचता नहीं है  और खाना पकता भी नहीं है। महत्व की बात खाने को खाना नहीं खाने को पचाना है। हमने क्या खाया, कितना खाया यह महत्त्वपूर्ण नहीं है। खाना अच्छे से पचे इसके लिए वाग्भट्ट जी ने सूत्र दिया है-


"भोजनान्ते विषं वारी" (खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर पीने के बराबर है )। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए। जब हम खाना खाते हैं तो जठराग्नि द्वारा सब एक दूसरे में मिक्स होता है और फिर खाना पेस्ट में बदलता है। पेस्ट में बदलने की क्रिया होने तक एक घंटा ४८ मिनट का समय लगता है। उसके बाद जठराग्नि कम हो जाती है। बुझती तो नहीं, लेकिन बहुत धीमी हो जाती है। पेस्ट बनने के बाद शरीर में रस बनने की प्रक्रिया शुरू होती है, तब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है।


निवेदन - आगे शेयर करें साभार फेस बुक 

Read more

What’s Going On in This Graph? | March 5, 2025

0


By The Learning Network from NYT The Learning Network https://ift.tt/zUXTdhq

Read more

Inside the Rush to Respond to Musk’s ‘What Did You Do Last Week?’ Email

0


By Michael D. Shear, Julian E. Barnes and Eric Schmitt from NYT U.S. https://ift.tt/TapVZR4

Read more

Slotkin will speak for Democrats after Trump’s joint address to Congress.

0


By Annie Karni from NYT U.S. https://ift.tt/kwXmxL3

Read more

Earth to Barnard College: Enough

0


By Bret Stephens from NYT Opinion https://ift.tt/1S3tz94

Read more

Trump Team Tightens Control Over Government Lawyers Who Might Say ‘No’

0


By Charlie Savage from NYT U.S. https://ift.tt/Y1TyjzN

Read more

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

कब्ज के प्रमुख कारण

0

 


1-कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना । जैसे आटा छान कर खाना ,मैदे से बना भोजन खाना। भोजन में फायबर (Fibers) का अभाव।


2-शरीर में पानी का कम होना


3-किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना; आलस्य करना; शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।


4-बड़ी आंत में घाव या चोट के कारण ,थायरॉयड हार्मोन का कम बनना


5-चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना। धूम्रपान करना व शराब पीना।


6-गरिष्ठ पदार्थों का अर्थात् देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना। जैसे तली हुई बाजार की चीजें खाना।


7-आँत, लिवर और तिल्ली की बीमारी। दु:ख, चिन्ता, डर आदि का होना।


8-सही समय पर भोजन न करना। बगैर भूख के भोजन करना। ज्यादा उपवास करना।


9-बदहजमी और मंदाग्नि (पाचक अग्नि का धीमा पड़ना)। जैसे भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना।


10-भोजन खूब चबा-चबाकर न करना अर्थात् जबरदस्ती भोजन ठूँसना। जल्दबाजी में भोजन करना।


कब्ज का इलाज/उपचार


कब्ज को दूर करने के लिए डॉक्टर फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से व्यायाम करना, समय पर मल त्याग करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आदि शामिल हैं।


अगर कब्ज की शिकायत लंबे समय से है तो जीवनशैली और खान-पान में खास बदलाव लाकर इसका उपचार किया जा सकता है।


जब जीवनशैली और खान-पान में बलदाव लाने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है तो डॉक्टर दवाओं के सेवन का सुझाव देते हैं।


कब्ज का घरेलू इलाज :-


एक चम्मच अरंडी का तेल


आधा नींबू का रस


एक गिलास पानी


प्रयोग की विधि : -


एक गिलास पानी को गुनगुना करें।


इसमें नींबू और अरंडी का तेल मिला लें।


इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें।


कैसे मदद करता है?


अरंडी का तेल कब्ज का घरेलू इलाज माना जा सकता है। जब इसे खाली पेट लिया जाता है, तो यह तेल चमत्कारी तरीके से काम करता है। यह पेट में जाकर मल को पतला व मुलायम कर सकता है, जिस कारण कुछ समय बाद शौच के समय पेट पूरी तरह साफ हो सकता है |

Dadima ke Gharelu Nuskhe - घरेलू नुस्खे. Facebook 

Read more

सहजन की पत्तियों को खाने के क्या लाभ हैं

0

 सहजन की पत्तियों को खाने के क्या लाभ हैं


?

सहजन लम्बी फलियों वाली एक सब्जी का पेड़ है, 

जोकि दुनिया भर में उगाया जाता है | 

सहजन एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्ती, फली, बीज आदि का इस्तेमाल सेहत के लिए किया जाता है. सहजन को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं


भारत मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है | सहजन को अंग्रेजी में Moringa (मोरिंगा) या Drumstick tree कहते हैं | इसके फली से बनी सब्जी का स्वाद लगभग सभी को पसंद है। फलियों के साथ इसके पत्ते और फूल का भी इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है। कई तरह के पोषक तत्व, खनिज पदार्थ और विटामिन्स से भरपूर सहजन को सूपरफूड भी कहा जाता है | तो जान लेते है इसके पत्ते खाने से क्या लाभ होते है |

मोरिंगा को आम भाषा में सहजन भी कहा जाता है. सहजन के पत्तों में प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन बी काफी मात्रा में होता है।

१. डायबिटीज में है लाभकारी


मधुमेह के रोगियों में किये गए विभिन्न अध्ययनों में सहजन के पत्ते रक्त शर्करा स्तर कम करने में प्रभावी पाए गए है | मोरिंगा में स्थित आइसोथियोसाइनेट्स जैसे यौगिक वजन कम करने, ग्लूकोज टॉलरेंस और इंसुलिन सिग्नलिंग में सुधार करने में मदत कर सकते हैं | मोरिंगा रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करने के साथ ही मूत्र में ग्लूकोज और प्रोटीन को कम कर मधुमेह के इलाज में मदत करता है।


२. बनाये हड्डियां मजबूत


सहजन कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है | इसलिए सहजन की पत्तिंया हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए उपयुक्त है |


३. घटाए मोटापा


सहजन में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड (Chlorogenic Acid) और फॉस्फोरस शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम करके मोटापे या वजन की परेशानी से लड़ने में मदत करता है | सहजन शरीर का चयापचय बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदत करता है |आप इसे एक स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं|


४. कम करे कैंसर की जोखिम


सहजन की पत्तियाों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) और पॉलीफ्लोनोइड्स (Polyflavonoids) भरपूर मात्रा में मौजूद होते है | अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुणों के कारण यह कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदत कर सकते हैं |


५. मनोविकारों में लाभदायी


सहजन को अवसाद, चिंता और थकान के इलाज में मदतगार माना जाता है।


६. रखे हृदय को स्वस्थ


सहजन की पत्तियों में उच्च मात्रा में मौजूद बीटा कैरोटीन (β carotene) जैसे एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है | सहजन के पत्ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में भी उपयुक्त पाए गए है |


सहजन के साबुत पत्तों का या रस निकालकर या सुखाके पाउडर बनाकर इस्तमाल किया जा सकता है ........... साभार राजीव दीक्षित official face book 

Read more

Extreme Heat Linked to Accelerated Aging in Older Adults, Study Finds

0


By Mohana Ravindranath from NYT Well https://ift.tt/DCGTL4N

Read more

Should I Let My Grandchild’s Psychiatrist Know My Concerns About Her?

0


By Kwame Anthony Appiah from NYT Magazine https://ift.tt/pyvl9Qq

Read more

What to Know About Medicaid

0


By Abby Goodnough from NYT U.S. https://ift.tt/sSxwgnj

Read more

Michelle Trachtenberg, actriz de ‘Gossip Girl’ y ‘Buffy, la cazavampiros’, muere a los 39 años

0


By Michael Levenson from NYT En español https://ift.tt/B8gyzRv

Read more

Two Theories About Why Trump News Consumption Is High and Protest Still Low

0


By Quoctrung Bui from NYT Opinion https://ift.tt/iQoyGx0

Read more

Here’s What’s in the House Republican Budget and What Comes Next

0


By Catie Edmondson and Andrew Duehren from NYT U.S. https://ift.tt/0fUv4sW

Read more

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.

0

 #खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.


आप चाहें तो इसे वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको चकित कर सकते हैं......


पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है खजूर। प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम के साथ ही कई अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खजूर सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। हम में से ज्यादातर लोग या तो खजूर का सेवन स्नैक्स की तरह करते हैं या अपने ब्रेकफास्ट और स्मूदीज शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात में खजूर का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!


क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो वैसे तो आप दिनभर में खजूर का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सोने से आधा घंटा पहले खजूर का सेवन करते हैं, तो यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। 


बहुत से लोग देर रात तक काम करते हैं या अपने मोबाइल, लैपटॉप पर सोशल मीडिया  स्क्रॉल करते हैं। इसके अलावा तनाव और चिंता के कारण भी ठीक से नींद न आने से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर रात में आप बिस्तर पर जाने से आधा घंटा पहले दूध के साथ खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे आपको जल्दी नींद आएगी, क्योंकि खजूर में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को शांत और मांसपेशियों को आराम महसूस कराता है और आपको एक अच्छी नींद लेने में मदद करता है।


खून की कमी दूर होती है

#खजूर आयरन से भरपूर होते हैं, जिससे यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में बहुत लाभकारी होते हैं। यही कारण है कि एनीमिया की समस्या होने पर डॉक्टर खजूर खाने की सलाह देते हैं।


वजन बढ़ाने के लिए

अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं साभार Facebook 

Read more

हैकर से बचाने को जीमेल से ओटीपी की होगी छुट्टी

0

न्यूयॉर्क एजेंसी गूगल जीमेल सर्विस की सुरक्षा अधिक मजबूत करने के लिए नया और अहम बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत अब तक मैसेज में आने वाले ओटीपी की जगह क्यूआर कोड होंगे। गूगल, ने अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। फोर्ब्स के डैवी विंडर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल जीमेल में एसएमएस आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) को बंद करने की योजना बना रहा है।  

किया था आगाह  

इस माह की शुरुआत में ही गूगल ने जीमेल यूजर्स को आगाह किया था कंपनी की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया था कि 250- करोड़ अकाउंट्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए हैकिंग का खतरा है। साइबर अपराधी गूगल सपोर्ट एजेंट बनकर यूजर्स को धोखा दे रहे हैं।  

अब तक कंपनी यूजर्स को टैक्स्ट मैसेज के जरिए वन टाइम पासकोड (ओटीपी) भेजती थी। सुरक्षा  

चिंताओं के चलते इसको हटाने पर विचार किया जा रहा है। जीमेल के प्रवक्ता रॉस रिचेंडरफर ने बताया कि  

हैक होने के बाद क्या करें  

ईमेल अकाउंट रिकवरी पेज पर आईडी व पुराना पासवर्ड दर्ज करें सिक्योरिटी के सवालों का जवाब देकर लॉग इन करें पासवर्ड के लिए रिकवरी ईमेल या मोबाइल नंबर का सहारा भी लें सिक्योरिटी कोड डालने के बाद नया पासवर्ड बन जाएगा गूगल का उद्देश्य एसएमएस के दुरुपयोग को कम करना है।  

 

रिसीव करने के लिए एसएमएस का विकल्प देता आ रहा है। इससे जुड़े लंदन कुछ खतरे भी हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपराधी आसानी से एसएमएस वेरिफिकेशन से जीमेल को हैक कर लेते हैं। यूजर्स की लगातार शिकायतें दर्ज होने के बाद गूगल की टीम बदलाव के लिए सक्रिय हो गई  

  

क्या है क्यूआर कोड : क्यूआर कोड (क्विक रेस्पॉन्स कोड) दो- आयामी बारकोड होता है। यह काले और सफेद रंग के वर्गों का पैटर्न है। इसे किसी दूसरे स्कैनिंग डिवाइस से जिंद पेढ़ा जा सकता है।  


Read more

दावा: मंगल ग्रह पर कभी बहता था समंदर

0

 

नई दिल्ली, एजेंसी। मंगल ग्रह पर कभी समंदर भी बहता था शोधकर्ताओं को ग्रह पर रेतीले समुद्री तट मिले हैं। वैज्ञानिकों चीन के जुरोग रोवर से डाटा का विश्लेषण करने के बाद यह दावा किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मंगल ग्रह पर दबे समुद्र • तटों के मिलने के बाद इसके 'सबूत भी मिल गए हैं। यह शोध प्रोसिडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुए हैं। पेन स्टेट  

यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और शोध के सह-लेखक डॉ. बेंजामिन कार्डेनस ने कहा कि जुरोंग को दक्षिणी यूटोपिया प्लैनिटिया में उन स्थानों के पास भेजा गया था, जहां उपग्रह डाटा से इसकी मैपिंग की गई। मंगल के उत्तरी निचले इलाकों से प्राप्त परिणाम यह बताते हैं कि वहां पहले समंदर बहा करते थे। कार्डेनस ने कहा कि आमतौर पर रडार तलछट के आकार में सूक्ष्म परिवर्तनों को भी पकड़ लेता है।    

Read more

कैसोवेरी पक्षी:इसकी आबादी घट रही है

0

 मेलबर्न, एजेंसी। पक्षियों से भी डरने की जरूरत है भला... कैसोवेरी पक्षी से अनजान लोग ही ऐसा सोच सकते हैं। यह दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी है जो इंसान की जान तक ले सकता है। एक नए अध्ययन में पता चला है कि इसकी आबादी घट रही है।  

पापुआ न्यू गिनी में कैसोवेरी पक्षियों पर पांच साल तक लगातार अध्ययन करने वाले एंड्रयू मैक ने कहा, ये डायनासोर की भांति दिखते हैं। इनका वजन 310 किलोग्राम तक होता है और  

लंबाई इंसान के बराबर हो सकती है। इनके पास पंख तो हैं लेकिन उड़ने में सक्षम नहीं हैंबल्कि मजबूत पैरों के जरिए ये तेजी से चलते हैं। जंगलों में इन्हें 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता हुआ देखा गया। हैरानी की बात उड़ नहीं सकते लेकिन पानी में आराम से तैर सकते हैं। मानव ने लगभग 18000 वर्षो पहले ही इन्हें पालना सीख लिया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के जंगलों में पाया जाने वाला कैसोबेरी दिखने में खूबसूरत है। 

Read more

Hundreds in Park Service Have Opted to Quit, Agency Memo Says

0


By Lisa Friedman from NYT U.S. https://ift.tt/9VzA8WS

Read more

Justice Dept. Takes Broad View of Trump’s Jan. 6 Pardons

0


By Alan Feuer from NYT U.S. https://ift.tt/6LMIHAP

Read more

7 New Songs You Should Hear Now

0


By Lindsay Zoladz from NYT Arts https://ift.tt/5T4Rzky

Read more

Their Album is Wordless. Will Their Protest Against A.I. Resound?

0


By Amelia Nierenberg from NYT World https://ift.tt/KRfQDVJ

Read more

Funcionarios de Trump, contra la directiva de Musk, dicen que responder a su correo es voluntario

0


By Michael D. Shear and Kate Conger from NYT En español https://ift.tt/YS3dvW5

Read more

Woman Will Plead Guilty in Scheme to Defraud Presleys and Sell Graceland

0


By Matt Stevens from NYT Arts https://ift.tt/J8N5dLx

Read more

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

सुबह नाश्ते में क्या खाएं

0

 सुबह नाश्ते में क्या खाएं?



सुबह का नाश्ता पूरे दिन की नींव रखता है। अगर आपने सुबह सही चीजें खाईं, तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी, दिमाग तेज़ चलेगा और सेहत भी शानदार बनी रहेगी। लेकिन अगर आपने गलत या अधूरा नाश्ता किया, तो सुस्ती, थकान और बीमारियां आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्यों!


1. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता – दिनभर एनर्जी का सीक्रेट!


अगर आप चाहते हैं कि दिनभर थकान महसूस न हो, तो सुबह के नाश्ते में प्रोटीन जरूर शामिल करें। प्रोटीन से शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और दिमाग को एक्टिव रखते हैं।


✅ क्या खाएं?


पनीर/टोफू – वेजिटेरियन लोगों के लिए जबरदस्त प्रोटीन विकल्प।

स्प्राउट्स (अंकुरित चने, मूंग, सोयाबीन) – हाई प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर।

दूध, दही, छाछ – हड्डियों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन का बेस्ट सोर्स।

. कॉम्प्लेक्स कार्ब्स – जल्दी भूख नहीं लगेगी!


बहुत लोग सोचते हैं कि कार्बोहाइड्रेट्स मोटापा बढ़ाते हैं, लेकिन सही प्रकार के कार्ब्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और बार-बार भूख नहीं लगती। इसलिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को नाश्ते में शामिल करें।


✅ क्या खाएं?


ओट्स – फाइबर से भरपूर, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

रागी/बाजरा/मकई का दलिया – ग्लूटेन-फ्री और डायबिटीज़ फ्रेंडली।

होममेड मल्टीग्रेन पराठा – आलू के बजाय मेथी, पालक, पनीर या दाल वाला पराठा खाएं।

ब्राउन ब्रेड या होल व्हीट टोस्ट – प्रोसेस्ड फूड से बचें और साबुत अनाज अपनाएं।

3. फाइबर से भरपूर चीजें – पेट रहेगा खुश!


अगर आपका पाचन सही रहेगा, तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सुबह के नाश्ते में फाइबर वाली चीजें शामिल करने से पेट हल्का रहेगा और कब्ज़ जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।


✅ क्या खाएं?

फल (सेब, केला, पपीता, संतरा, बेरीज़) – नेचुरल शुगर और फाइबर से भरपूर।

ड्राई फ्रूट्स (बादाम, अखरोट, खजूर, अंजीर) – ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए जबरदस्त।

चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स – ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर।


4. हेल्दी फैट्स – दिमाग को बनाए शार्प!

हमेशा सुना होगा कि फैट्स हेल्थ के लिए खराब होते हैं, लेकिन यह आधा सच है। अच्छे फैट्स हमारे दिमाग, स्किन और हार्मोन्स के लिए बेहद जरूरी होते हैं।


✅ क्या खाएं?


घी (देशी गाय का शुद्ध घी) – पेट के लिए अच्छा और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद।

नारियल (कच्चा नारियल, नारियल तेल) – मेंटल हेल्थ और स्किन ग्लो के लिए बेस्ट।

अखरोट और अलसी के बीज – दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी।

5. चीनी और प्रोसेस्ड फूड से बचें!


अब तक हमने जाना कि क्या खाना चाहिए, लेकिन इससे भी जरूरी है कि क्या नहीं खाना चाहिए!

❌ नाश्ते में क्या न खाएं?


पैकेट वाला जूस और कोल्ड ड्रिंक्स – यह सिर्फ चीनी और केमिकल्स का जहर है।

मैदा से बनी चीजें – ब्रेड, नूडल्स, बिस्किट्स से बचें, यह पेट के लिए नुकसानदेह हैं।

डीप फ्राइड फूड – समोसा, कचौड़ी, पकौड़े खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।


6. नाश्ते के साथ क्या पिएं?

✅ ग्रीन टी या नींबू-पानी – मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और डिटॉक्स करने के लिए।

✅ गुनगुना पानी – पेट साफ करने और पाचन सुधारने के लिए।

✅ दूध या हल्दी-दूध – इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए।


 – परफेक्ट नाश्ता कैसा हो?

अगर आप एक परफेक्ट नाश्ता करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि उसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट्स का बैलेंस हो। साथ ही, प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजों से बचें। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आपके दिन को ऊर्जावान बनाएगा और आपकी सेहत को लंबी उम्र तक शानदार रखेगा!


💡 तो अगली बार नाश्ता बनाते समय ध्यान रखें – सेहत ही असली संपत्ति है!😘😘😘😘

Suhana Safar

हम राही साभार Facebook 

Read more

पीपल का का वृक्ष ऑक्सीजन का स्रोत

0

 


आप को लगेगा अजीब बकवास है, किन्तु यह सत्य है👉🏻


पिछले 68 सालों में पीपल, बरगद और नीम के पेडों को सरकारी स्तर पर लगाना बन्द किया गया है।


पीपल कार्बन डाई ऑक्साइड का 100% एबजॉर्बर है, बरगद 80% और नीम 75 % ।


इसके बदले लोगों ने विदेशी यूकेलिप्टस को लगाना शुरू कर दिया, जो जमीन को जल विहीन कर देता है...


आज हर जगह यूकेलिप्टस, गुलमोहर और अन्य सजावटी पेड़ो ने ले ली है ।


अब जब वायुमण्डल में रिफ्रेशर ही नहीं रहेगा तो गर्मी तो बढ़ेगी ही, और जब गर्मी बढ़ेगी तो जल भाप बनकर उड़ेगा ही ।


हर 500 मीटर की दूरी पर एक पीपल का पेड़ लगायें, 

तो आने वाले कुछ साल भर बाद प्रदूषण मुक्त भारत होगा । 🌳


वैसे आपको एक और जानकारी दे दी जाए ।


पीपल के पत्ते का फलक अधिक और डंठल पतला होता है, जिसकी वजह शांत मौसम में भी पत्ते हिलते रहते हैं और स्वच्छ ऑक्सीजन देते रहते हैं ।


वैसे भी पीपल को वृक्षों का राजा कहते है ।

इसकी वंदना में एक श्लोक देखिए ।


मूलम् ब्रह्मा, त्वचा विष्णु, सखा शंकरमेवच।

पत्रे-पत्रेका सर्वदेवानाम, वृक्षराज नमस्तुते।।


अब करने योग्य कार्य ।


इन जीवनदायी पेड़ों को ज्यादा से ज्यादा लगाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ायें ।

बाग बगीचे बनाइये, पेड़ पौधे लगाइये, बगीचों को फालतू के खेल का मैदान मत बनाइये.. जैसे मनुष्य को हवा के साथ पानी की जरूरत है, वैसे ही पेड़ पौधों को भी हवा के साथ पानी की जरूरत है ।


बरगद एक लगाइये, पीपल रोपें पाँच।

घर घर नीम लगाइये, यही पुरातन साँच।।


यही पुरातन साँच, आज सब मान रहे हैं।

भाग जाय प्रदूषण सभी अब जान रहे हैं ।।


विश्वताप मिट जाये, होय हर जन मन गदगद।

धरती पर त्रिदेव हैं, नीम पीपल और बरगद।।

Copy..


@highlight 


@followers साभार Facebook 

Read more

El papa Francisco está en estado crítico. ¿Qué pasa cuando muere un papa?

0


By Elisabetta Povoledo and Jason Horowitz from NYT En español https://ift.tt/oiIbBqR

Read more

Watch Live: Trump and Macron Hold Joint News Conference

0


By The New York Times from NYT U.S. https://ift.tt/Zf0rPVm

Read more

Confusion Reigns Over Musk’s ‘What Did You Do Last Week?’ Email

0


By Michael D. Shear from NYT U.S. https://ift.tt/z5JXNjx

Read more

U.S. Clashes With European Allies at the U.N. Over Ukraine

0


By Farnaz Fassihi from NYT World https://ift.tt/1bktfxX

Read more

Shelter at Roosevelt Hotel Will Close as N.Y.C. Migrant Crisis Eases

0


By Luis Ferré-Sadurní from NYT New York https://ift.tt/Oe9fGSt

Read more

Fake Video of Trump and Musk Appears on TVs at Housing Agency

0


By Christopher Flavelle, Nicholas Nehamas, Madeleine Ngo and Karoun Demirjian from NYT U.S. https://ift.tt/6OuxPRv

Read more

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

सत्यानाशी

0

 #


 

सत्यानाशी जैसा नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब-सा लग रहा होगा कि यह क्या चीज है या सत्यानाशी का प्रयोग किन कामों में किया जाता होगा? कुछ लोग ऐसा भी सोच सकते हैं कि जिस पौधे का नाम ही सत्यानाशी है वह केवल नुकसान ही पहुंचाती होगी, लेकिन अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपकी सोच गलत है। सच यह है कि सत्यानाशी एक बहुत ही गुणी पौधा है और सत्यानाशी का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। कितना भी पुराना घाव, खुजली, कुष्ठ रोग आदि हो, आप सत्यानाशी का प्रयोग कर रोग से छुटकाारा पा सकते हैं।

       आयुर्वेदिक किताबों में भी यह बताया गया है कि सत्यानाशी कफ-पित्त दोष को खत्म करती है। इसके दूध, पत्ते के रस, बीज के तेल से घाव और कुष्ठ रोग में लाभ होता है। इसकी जड़ का लेप करने से सूजन ठीक होती है। सत्यानाशी का प्रयोग कर आप बुखार, नींद ना आने की परेशानी, पेशाब से संबंधित विकार, पेट की गड़बड़ी आदि में भी फायदा ले सकते हैं।


■सत्यानाशी के औषधीय प्रयोग, प्रयोग की मात्रा एवं विधियां ये हैंः-

●रतौंधी में  सत्यानाशी से लाभ:

सत्यानाशी पंचांग से दूध निकाल लें। 1 बूंद (पीले दूध) में तीन बूंद घी मिलाकर आंखों में काजल की तरह लगाने से मोतियाबिंद और रतौंधी में लाभ होता है।


●सफेद दाग में सत्यानाशी से फायदा:

सत्यानाशी फूल को पीसकर अथवा सत्यानाशी दूध का लेप करने से सफेद दाग में लाभ होता है।


●आंखों के रोग में सत्यानाशी से फायदा:

1 ग्राम सत्यानाशी दूध को 50 मिली गुलाब जल में मिला लें। इसे रोजाना दो बार दो-दो बूंद आंखों में डालें। इससे आंखों की सूजन, आंखों के लाल होने आदि नेत्र विकारों में फायदा होता है।

2-2 बूंद सत्यानाशी के पत्ते के रस को आंखों में डालने से सभी प्रकार के नेत्र रोग में लाभ होता है।


●सांसों के रोग और खांसी में सत्यानाशी का उपयोग लाभदायक:

500 मिग्रा से 1 ग्राम सत्यानाशी जड़ के चूर्ण को गर्म जल या गर्म दूध के साथ सुबह-शाम पिलाने से कफ बाहर निकल जाता है। इससे

सांसों के रोग और खांसी में लाभ होता है।

इसका पीला दूध 4-5 बूंद बतासे में डालकर खाने से लाभ होता है।

दमे की बीमारी में सत्यानाशी का प्रयोग फायदेमंद है। सत्यानाशी का उपयोग करना ब्रोन्कियल अस्थमा के इलाज में फायदा पहुंचाता है, क्योंकि इसमें एंटीएलर्जिक गुण पाया जाता है। इस गुण के कारण ही यह अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।  

     सत्यानाशी पंचांग का रस निकालकर उसको आग पर उबालें। जब वह रबड़ी के समान गाढ़ा हो जाय तब 500 मिली रस,  60 ग्राम पुराना गुड़ और 20 ग्राम राल मिलाकर, खरल कर लें। इसकी 250 मिग्रा की गोलियां बना लें। 1-1 गोली दिन में तीन बार गर्म पानी के साथ लेने से दमे में बहुत लाभ होता है।


●पेट के दर्द में सत्यानाशी के प्रयोग से लाभ:

सत्यानाशी के 3-5 मिली पीले दूध को 10 ग्राम घी के साथ मिलाकर पिलाने से पेट का दर्द ठीक होता है।


●जलोदर में सत्यानाशी के उपयोग से फायदा:

5-10 मिली सत्यानाशी पंचांग रस को दिन में 3-4 बार पिलाने से पेशाब खुलकर आता है तथा जलोदर रोग में लाभ होता है।

2-3 ग्राम बनाएं में सत्यानाशी तेल की 4-5 बूंदें डालकर सेवन करने से भी लाभ होता है।


●पीलिया रोग में सत्यानाशी से लाभ:

10 मिली गिलोय के रस में सत्यानाशी तेल की 8-10 बूंद डाल लें। इसे सुबह और शाम पिलाने से पीलिया रोग में लाभ होता है।


●मूत्र-विकार में सत्यानाशी से फायदा:

पेशाब में जलन हो तो सत्यानाशी के 20 ग्राम पंचांग को 200 मिली पानी में भिगो लें। इसका काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पिलाएं। इससे मूत्र विकारों में लाभ होता है।


●सिफलिस रोग में सत्यानाशी का उपयोग फायदेमंद:

5 मिली सत्यानाशी पंचांग रस में दूध मिला लें। इसे दिन में 3 बार पिलाने से सिफलिस रोग में लाभ होता है।


●सुजाक में सत्यानाशी का प्रयोग लाभदायक:

सुजाक में सत्यानाशी फायदा पहुंचाती है। सुजाक में 2-5 मिली पीले दूध को मक्खन के साथ लें।

   इसके अलावा आप इसके पत्तों के 5 मिली रस को 10 ग्राम घी में मिला भी ले सकते हैं। दिन में दो-तीन बार देने से सुजाक में लाभ होता है।


●कुष्ठ रोग में सत्यानाशी के प्रयोग से लाभ:

कुष्ठ रोग और रक्तपित्त (नाक-कान अंगों से खून बहने की समस्या) में सत्यानाशी के बीजों के तेल से शरीर पर मालिश करें। इसके साथ ही 5-10 मिली पत्ते के रस में 250 मिली दूध मिलाकर सुबह और शाम पिलाने से लाभ होता है।


●त्वचा रोग में सत्यानाशी का प्रयोग:

सत्यानाशी पंचांग के रस में थोड़ा नमक डालकर लम्बे समय तक सेवन करने से त्वचा के विकारों में लाभ होता है। रोजाना 5 से 10 मिली रस का सेवन लाभकारी होता है।


●दाद में सत्यानाशी का उपयोग:

सत्यानाशी में एंटीफंगल गुण पाया जाता है, इसलिए दाद की समस्या में इसका उपयोग फायदेमंद है। एंटीफंगल गुण होने के कारण ये दाद के लक्षणों को कम करके दाद को और फैलने से रोकती है। इसके लिए सत्यानाशी की पत्तियों का रस या तेल को दाद वाली जगह पर लगाएं।


●विसर्प रोग में सत्यानाशी से लाभ:

विसर्प रोग में भी सत्यानाशी से पकाया तेल लगाने से लाभ होता है। सत्यानाशी के फायदे त्वचा में दाने और खुजली से राहत दिलाने में मदद करते हैं।


◆घाव सुखाने के लिए सत्यानाशी का प्रयोग:

सत्यानाशी के दूध को घाव पर लगाने से पुराने और बिगड़े हुए घाव ठीक होते हैं।

सत्यानाशी रस को घाव पर लगाने से घाव ठीक हो जाता है।

सत्यानाशी दूध को लगाने से कुष्ठ तथा फोड़ा ठीक होता है।

सत्यानाशी पंचांग के पेस्ट को पीसकर पुराने घाव एवं खुजली में लगाने से लाभ होता है।

छाले, फोड़े, फुंसी, खुजली, जलन, सिफलिस आदि रोग पर सत्यानाशी पंचांग का रस या पीला दूध लगाने से लाभ होता है।


◆चोट और रक्तस्राव में सत्यानाशी का उपयोग:

सत्यानाशी दूध को घाव या चोट वाले स्थान पर लगाएं। इससे चोट लगने से होने वाला रक्तस्राव बंद हो जाता है।


●रोम छिद्र की सूजन में सत्यानाशी के उपयोग से फायदा:

सत्यानाशी के बीजों को काली मिर्च तथा सरसों के तेल में पीसकर लेप करें। इससे रोम छिद्र की सूजन तथा मुहाँसे की परेशानी में लाभ होता है।

●सत्यानाशी के बीजों को पीसकर लगाने से सोयरायसिस में लाभ होता है।


●दर्द से राहत दिलाती है सत्यानाशी:

सत्यानाशी तेल की 10 बूंदों को एक ग्राम सोंठ के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर के सभी अंगों के दर्द ठीक हो जाते हैं।


●इस्नोफिलिया में सत्यानाशी के प्रयोग से लाभ:

इस्नोफिलिया के रोगी को भी सत्यानाशी पंचांग के चूर्ण की 1 ग्राम मात्रा को दिन में दो बार दूध से प्रयोग करें। इससे लाभ होता है।


●नपुंसकता के इलाज में सत्यानाशी के फायदे:

नपुंसकता कई कारणों से हो सकती है जिसमें शुक्राणुओं को कमी को सबसे प्रमुख कारण बताया गया है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार सत्यानाशी में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का गुण पाया जाता है। इसलिए अगर आप शुक्राणुओं की कमी के कारण निःसंतान हैं तो सत्यानाशी का उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद है। 


●मलेरिया के बुखार में आराम पहुंचाती है सत्यानाशी:

एक रिसर्च के अनुसार सत्यानाशी में एंटीपैरासाइट की क्रियाशीलता पायी जाती है। जिसकी वजह से यह मलेरिया के लक्षणों को कम करने में सहायक है। इसलिए मलेरिया के इलाज में आप इसका उपयोग कर सकते हैं। खुराक संबंधी जानकारी के लिए नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें। 


■सत्यानाशी के उपयोगी भाग

पंचांग

पत्ते

फूल

जड़

तने की छाल

दूध


■सत्यानाशी का इस्तेमाल कैसे करें?

चूर्ण – 1-3 ग्राम

दूध- 5-10 बूंद

तेल – 10-30 बूंद

रस – 5-10 मिली

अधिक लाभ के लिए सत्यानाशी का प्रयोग चिकित्सक के परामर्शानुसार करें।


●सत्यानाशी से नुकसान

सत्यानाशी का उपयोग करते समय ये सावधानियां रखनी चाहिएः-


●सत्यानााशी के बीजों का केवल शरीर के बाहरी अंगों पर ही प्रयोग ही करना चाहिए, क्योंकि यह अत्यधिक विषैले होते हैं।

●इसके बीज की मिलावट सरसों के तेल में करते हैं जिसके प्रयोग से मृत्यु तक हो सकती है।

इसलिए सत्यानाशी का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें।


नोट- सत्यानाशी के बारे में दी गयी यह समस्त जानकारी पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार है, किसी भी प्रकार के प्रयोग से पूर्व किसी डॉक्टर/वैद्य से परामर्श अवश्य कर लें।


#viralpost2024 #devendrasinghdev #gardeninghacks #gardening #gardeninspiration #gardeningtips #viralpost2024シ #gardenlife #gardendesign #gardendecor #garden

Read more

आंवला खाने से बाल मजबूत हाेते है

0

 क्या #आंवला खाने से बाल मजबूत हाेते है


आंवला, जिसे अमृतफल भी कहा जाता है, बालों के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हां, आंवला खाने से आपके बाल मजबूत हो सकते हैं, लेकिन ये केवल बालों को मजबूत बनाने तक ही सीमित नहीं है। यह आपके बालों की पूरी सेहत को सुधारने में मदद करता है।

1. आंवला क्यों फायदेमंद है?

        आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, और अन्य पोषक तत्व होते हैं। विटामिन सी बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है और स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह बालों के जड़ से लेकर उनकी सतह तक पोषण देता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

आंवला का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बालों को झड़ने से रोकता है, उन्हें घना बनाता है, और सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो बालों को कमजोर और डल बना सकते हैं।

2. कैसे काम करता है आंवला?

    आंवला बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देता है:

बाल झड़ने की समस्या: आंवला स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूती देता है।

रूसी और डैंड्रफ: आंवला के एंटी-बैक्टीरियल गुण रूसी और अन्य स्कैल्प की समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं।

प्राकृतिक शाइन और काला रंग: आंवला बालों को प्राकृतिक रूप से चमकदार और काला बनाए रखने में मदद करता है।

आंवला खाने का असर:

जब आप आंवला खाते हैं, तो यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और बालों को पोषण देने वाले तत्व प्रदान करता है।

3. आंवला का सेवन कैसे करें?

आंवला का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है:

कच्चा आंवला: इसे रोज सुबह खाली पेट खाएं।

आंवला जूस: इसे शहद के साथ मिलाकर पीने से शरीर और बाल दोनों को फायदा होता है।

आंवला पाउडर: इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं या इसे बालों पर लगाकर मास्क की तरह इस्तेमाल करें।

च्यवनप्राश: इसमें आंवला होता है, जो प्रतिरक्षा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है।

आंवला मुरब्बा: स्वाद और सेहत दोनों का सही मेल।

4. क्या केवल आंवला ही काफी है?

हालांकि आंवला बेहद प्रभावशाली है, लेकिन केवल आंवला खाने से ही जादुई नतीजे नहीं मिलेंगे। आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए एक संपूर्ण डाइट, सही स्किन केयर रूटीन, और तनावमुक्त जीवनशैली भी जरूरी है।

प्रोटीन युक्त भोजन: अंडा, दाल, सोया।

भरपूर पानी पिएं: डिहाइड्रेशन से बाल ड्राई हो जाते हैं।

तनाव कम करें: क्योंकि तनाव बालों को झड़ने का कारण बनता है।

5. आंवला के साथ बालों पर असरदार घरेलू उपाय

     आंवला तेल: स्कैल्प पर हफ्ते में दो बार मसाज करें।

आंवला और दही का हेयर मास्क: बालों में चमक और मजबूती लाने के लिए इसे इस्तेमाल करें।

आंवला और शिकाकाई पाउडर: इसे हेयर वॉश के लिए उपयोग करें।

6. नियमितता है जरूरी

आंवला का असर दिखने में समय लगता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और कम से कम 2-3 महीने तक नियमित रूप से सेवन करें।

निष्कर्ष

आंवला आपके बालों को अंदर और बाहर से पोषण देता है। अगर आप इसे अपने आहार और हेयर केयर रूटीन में शामिल करेंगे, तो आपके बाल मजबूत, घने, और स्वस्थ हो जाएंगे,


पोस्ट आभार फेसबुक 🙏 


#viralpost2024シ #fbpost2024 @top fans

Read more

Trump, Again, Chooses Loyalty Over Leadership

0


By The Editorial Board from NYT Opinion https://ift.tt/B0xlq29

Read more

Trump Appointees Fire 2,000 U.S.A.I.D. Employees and Put Others Worldwide on Leave

0


By Edward Wong from NYT U.S. https://ift.tt/HULoyf6

Read more

At Least 3 Dead After Boat Capsizes Near Staten Island, Officials Say

0


By Sara Ruberg from NYT New York https://ift.tt/ZIjmYWU

Read more

Swiss Peak

0


By Sam Corbin from NYT Gameplay https://ift.tt/a5gu7dr

Read more

SAG Awards Photos: See the Looks From the 2025 Red Carpet

0


By The Styles Desk from NYT Style https://ift.tt/OvIyaEA

Read more

Monday Briefing: Conservatives Near Victory in Germany

0


By Emmett Lindner from NYT Briefing https://ift.tt/VIJNQCS

Read more

Tens of Thousands Mourn Hezbollah’s Former Leader

0


By Axel Boada from NYT World https://ift.tt/NZS3orz

Read more

Germany’s smaller parties could have an outsize effect on who’s in the governing coalition.

0


By Christopher F. Schuetze from NYT World https://ift.tt/AY82cqu

Read more

Elon Musk ordena que los empleados federales detallen sus logros de la semana

0


By Kate Conger, Eileen Sullivan and Christina Jewett from NYT En español https://ift.tt/TdIRfhp

Read more

Immigration was a central concern heading into the vote.

0


By Melissa Eddy from NYT World https://ift.tt/kDFHsm0

Read more

Ken Rosenthal, Founder of Panera Bread’s Forerunner, Dies at 81

0


By Richard Sandomir from NYT Business https://ift.tt/1iDZK5d

Read more

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

U.S.A.I.D. Appointees Fire Hundreds Working on Urgent Humanitarian Aid

0


By Edward Wong and Zolan Kanno-Youngs from NYT U.S. https://ift.tt/b6sh2rf

Read more

Florida Sheriff Puts 7 Deputies on Leave After Domestic Violence Case Turns Deadly

0


By Thomas Gibbons-Neff from NYT U.S. https://ift.tt/0Fm4nIT

Read more

Los observadores del Vaticano afirman que el papa Francisco antepone la Iglesia a su salud

0


By Elisabetta Povoledo from NYT En español https://ift.tt/fSL3AKk

Read more

‘Terrorist’ Attack at Market in France Leaves One Dead

0


By Lynsey Chutel from NYT World https://ift.tt/VxXnCTd

Read more

‘Terrorist’ Attack at Market in France Leaves One Dead

0


By Lynsey Chutel from NYT World https://ift.tt/ZEOMX6C

Read more

0


By Unknown Author from NYT U.S. https://ift.tt/qt84Jdi

Read more

Pope Francis in Critical Condition After ‘Respiratory Crisis,’ Vatican Says

0


By Elisabetta Povoledo from NYT World https://ift.tt/VpRNFbd

Read more

Trump despide al militar de más alto rango de EE. UU.

0


By Eric Schmitt, Helene Cooper and Jonathan Swan from NYT En español https://ift.tt/FQ6pNWb

Read more

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

A Trump Siege at the C.D.C. and Atlanta’s ‘Global Health Capital’

0


By Alan Blinder from NYT U.S. https://ift.tt/qSBclE8

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv