कब्ज के प्रमुख कारण

 


1-कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना । जैसे आटा छान कर खाना ,मैदे से बना भोजन खाना। भोजन में फायबर (Fibers) का अभाव।


2-शरीर में पानी का कम होना


3-किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना; आलस्य करना; शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।


4-बड़ी आंत में घाव या चोट के कारण ,थायरॉयड हार्मोन का कम बनना


5-चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना। धूम्रपान करना व शराब पीना।


6-गरिष्ठ पदार्थों का अर्थात् देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना। जैसे तली हुई बाजार की चीजें खाना।


7-आँत, लिवर और तिल्ली की बीमारी। दु:ख, चिन्ता, डर आदि का होना।


8-सही समय पर भोजन न करना। बगैर भूख के भोजन करना। ज्यादा उपवास करना।


9-बदहजमी और मंदाग्नि (पाचक अग्नि का धीमा पड़ना)। जैसे भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना।


10-भोजन खूब चबा-चबाकर न करना अर्थात् जबरदस्ती भोजन ठूँसना। जल्दबाजी में भोजन करना।


कब्ज का इलाज/उपचार


कब्ज को दूर करने के लिए डॉक्टर फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से व्यायाम करना, समय पर मल त्याग करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आदि शामिल हैं।


अगर कब्ज की शिकायत लंबे समय से है तो जीवनशैली और खान-पान में खास बदलाव लाकर इसका उपचार किया जा सकता है।


जब जीवनशैली और खान-पान में बलदाव लाने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है तो डॉक्टर दवाओं के सेवन का सुझाव देते हैं।


कब्ज का घरेलू इलाज :-


एक चम्मच अरंडी का तेल


आधा नींबू का रस


एक गिलास पानी


प्रयोग की विधि : -


एक गिलास पानी को गुनगुना करें।


इसमें नींबू और अरंडी का तेल मिला लें।


इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें।


कैसे मदद करता है?


अरंडी का तेल कब्ज का घरेलू इलाज माना जा सकता है। जब इसे खाली पेट लिया जाता है, तो यह तेल चमत्कारी तरीके से काम करता है। यह पेट में जाकर मल को पतला व मुलायम कर सकता है, जिस कारण कुछ समय बाद शौच के समय पेट पूरी तरह साफ हो सकता है |

Dadima ke Gharelu Nuskhe - घरेलू नुस्खे. Facebook 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐतिहासिक कत्यूरी राजवंश प्रभु श्री राम की मुख्य शाखा

दुनिया खोज रही है ये रहस्य, आप भी जानिए...

प्रेतात्माओं के शरीर ईथरिक व एस्ट्रल ऊर्जा से निर्मित होते हैं