Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Amp auto ads

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.

0

 #खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.


आप चाहें तो इसे वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको चकित कर सकते हैं......


पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है खजूर। प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम के साथ ही कई अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खजूर सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। हम में से ज्यादातर लोग या तो खजूर का सेवन स्नैक्स की तरह करते हैं या अपने ब्रेकफास्ट और स्मूदीज शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात में खजूर का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!


क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो वैसे तो आप दिनभर में खजूर का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सोने से आधा घंटा पहले खजूर का सेवन करते हैं, तो यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। 


बहुत से लोग देर रात तक काम करते हैं या अपने मोबाइल, लैपटॉप पर सोशल मीडिया  स्क्रॉल करते हैं। इसके अलावा तनाव और चिंता के कारण भी ठीक से नींद न आने से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर रात में आप बिस्तर पर जाने से आधा घंटा पहले दूध के साथ खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे आपको जल्दी नींद आएगी, क्योंकि खजूर में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को शांत और मांसपेशियों को आराम महसूस कराता है और आपको एक अच्छी नींद लेने में मदद करता है।


खून की कमी दूर होती है

#खजूर आयरन से भरपूर होते हैं, जिससे यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में बहुत लाभकारी होते हैं। यही कारण है कि एनीमिया की समस्या होने पर डॉक्टर खजूर खाने की सलाह देते हैं।


वजन बढ़ाने के लिए

अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं साभार Facebook 

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv