Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Amp auto ads

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

सोमवार, 20 नवंबर 2023

Napoleon’s Hat Sells for $2.1 Million at Auction in France

0


By Jenny Gross from NYT World https://ift.tt/qQAIJjO

Read more

Being Born in Gaza

0


By Neil Collier and Santiago García Muñoz from NYT World https://ift.tt/JzsijHt

Read more

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

5000 सालों से खुद जल देवता करते आ रहे हैं इस शिवलिंग का अभिषेक

0

मंदिर नर्मदा जिला, देडियापाडा तालुका के कोकम गांव में स्थित है। इस मंदिर को जलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यह शिवलिंग 5000 साल पुराना है। मोसाद शहर से लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित महादेव का यह मंदिर पूर्वा नदी के तट पर है भोलेनाथ की आराधाना के पावन महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही पूरे राज्य में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देनी शुरू हो गई है। इसी मौके पर आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं।


यह मंदिर नर्मदा जिला, देडियापाडा तालुका के कोकम गांव में स्थित है। इस मंदिर को जलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यह शिवलिंग 5000 साल पुराना है।
मोसाद शहर से लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित महादेव का यह मंदिर पूर्वा नदी के तट पर है। यह नदी पूर्व दिशा की ओर बहती है, इसीलिए इसे पूर्वा नदी के नाम से पहचाना जाता है। 
5000 सालों से खुद जल देवता करते आ रहे हैं इस शिवलिंग का अभिषेक

यहां महादेव के मंदिर के अलावा हनुमानजी का भी एक मंदिर है। आमतौर पर हनुमानजी का मंदिर दक्षिणमुखी होता है, लेकिन यहां मंदिर पूर्वमुखी है। सूर्योदय के समय सूर्य की किरणों सीधे इस मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा पर पड़ती है।
 
हनुमानजी के इसी मंदिर के ठीक पीछे जमीन से 3 फुट नीचे एक शिवलिंग है। इसी शिवलिंग को जलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।  इसके बारे में एक दंतकथा यह भी है कि वनवास के दरमियान पांडवों ने शिव को प्रसन्न करने के लिए इसी शिवलिंग की पूजा की थी।
5000 सालों से खुद जल देवता करते आ रहे हैं इस शिवलिंग का अभिषेक


आमतौर पर शिवलिंग का अभिषेक दूध और जल से भक्त किया करते हैं, लेकिन इस शिवलिंग की विशेषता यह है कि इसका अभिषेक बारहों महीनें और चौबीसों घंटे होता रहता है। शिवलिंग का अभिषेक खुद जलदेवता ही करते हैं। जहां शिवलिंग स्थित है, वहीं एक हाथ गड्ढा खोदने पर ही पानी निकल आता है।
 
यहां सबसे आश्चर्य की बात यह है कि लगातार इतना सारा पानी जमीन से ही आता है और वापस जमीन में ही पहुंच जाता है। पानी की यह धारा अनंत समय से ही फूट रही है। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि शिवलिंग पर पानी न बरसा हो।

Read more

वर्चुअल रिएलिटी फर्म ऑक्‍लस को खरीदेगा फेसबुक

0

डॉस और वर्ड का सोर्स कोड सार्वजनिक करेगा माइक्रोसॉफ्ट 


वॉशिंगटन। व्हाट्सऐप को 19 अरब डॉलर में खरीदने के करीब एक माह बाद ही फेसबुक ने अगले अधिग्रहण का ऐलान कर दिया है। इस बार फेसबुक वर्चुअल रियलिटी फर्म ऑक्‍लस को खरीदने जा रही है। सौदा 2 अरब डॉलर में होने वाला है।
ऑक्‍लस कंपनी वर्चुअल रियलिटी गेमिंग बाजार की अग्रणी कंपनी है और हेडसेट किट 'ऑक्‍लर रिफ्ट' बनाती है। इसके लिए फेसबुक 40 करोड़ डॉलर का भुगतान नकद रूप में करेगी और बाकी 1.6 अरब डॉलर के शेयर देगी। फेसबुक के मुताबिक सोशल और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल रियलिटी बाजार अगला बड़ा बाजार बनने जा रहा है।
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'मोबाइल आज का प्लेटफॉर्म है और हमें भविष्य के प्लेटफॉर्म के लिए भी तैयार रहना चाहिए। ऑक्‍लस के पास सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। यह कंपनी हमारे काम करने, गेम खेलने और कम्युनिकेशन के तरीकों में बदलाव लाने वाली है।"
फेसबुक द्वारा अधिग्रहण के बाद ऑक्‍लस का मुख्यालय कैलिफोर्निया में ही बना रहेगा। कंपनी ऑक्‍लस रिफ्ट भी बनाती रहेगी। शुरुआत में इसका मुख्य काम गेमिंग पर ही केन्द्रित रहेगा, लेकिन बाद में फेसबुक इसमें कई नए काम जोड़ेगी। फेसबुक का मकसद वर्चुअल रियलिटी को एजुकेशन, स्पोर्ट्स और मेडिकल जैसे नए क्षेत्रों में लाने का है।
-sabhar :http://naidunia.jagran.com/वर्चुअल रिएलिटी फर्म ऑक्‍लस को खरीदेगा फेसबुक

Read more

मंगलवार, 25 जुलाई 2023

3डी प्रिंटर छापेगा पकवान

0

 

बर्सिलोना स्टार्टअप नेचुरल मशीन एक ऐसा 3डी प्रिंटर का प्रोटोटाइप है जो मनचाहा डिश बना सकता है. इसे फूडिनी ने विकसित किया है.
इससे चॉकलेट, कुकीज़ आदि इंस्टेंट खाद्य पदार्थ बनाया जा सकता है.
तकनीकी रूप से यह प्रिंटिंग नहीं है. एक पाइप के मार्फ़त इससे कई तरह की खाने की चीज़ें बनाई जा सकती हैं.
इसमें छह अलग-अलग तत्वों के लिए हौज़ पाइप लगे होते हैं. इससे डिज़ाइन किए गए डिश का निर्माण होता है.
अंतरिक्षयात्रियों को भोजन मुहैया कराने के लिए नासा भी इस तरह के प्रोटोटाइप का परीक्षण कर रहा है.सियोभान एंड्र्यूज़ ने एक ऐसा टच स्क्रीन चॉपिंग ब्लॉक बनाया है जो टुकड़ों के आकार के आधार पर आपको बता देता है कि खाने वालों की तय संख्या के लिए पर्याप्त है.
इसे 'गेटइटडाउनऑनपेपर' प्रतियोगिता में पुरस्कार भी मिल चुका है. इसका विकास शार्प लेबोरेटरीज़ ऑफ़ यूरोप एंड ह्यूमन इनवेंट द्वारा प्रायोजित था.
टफेंड ग्लास से बना यह चॉप सिंक आपकी ऑनलाइन ख़रीदारी लिस्ट में से रेसिपी सुझा सकता है और सुपर मार्केट को ऑर्डर भी भेज सकता है.
2013 के इलेक्ट्रोलक्स डिज़ाइन लैब प्रतियोगिता में न्यूट्रिमा फ़ूड एनॉलिसिस मैट का प्रोटोटाइप अंतिम विजेताओं में शामिल रहा.
इसे फ़िनलैंड की जेन पालोवूरी ने बनाया है. यह मैट खाद्य पदार्थ का भार, इसमें मौजूद विषैले प्रदूषण के साथ ही इसके पोषण तत्व के बारे में भी बताता है.
इसे उर्ध्वार्धर या क्षैतिज किसी भी तरह से रखा जा सकता है.
ये किचन गैजेट भविष्य में स्मार्ट फ़्रिज जैसे उपकरणों से सीधे सूचनाएं साझा करने लगेंगे. sabhar :http://www.bbc.co.uk

Read more

हल्दी और एंटीबायोटिक्स का मिश्रण कई गुना उपयोगी

0

 भारत के हैदराबाद विश्वविद्यालय और रूस के नोवोसिबिर्स्क राजकीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत ऐसी दवाइयां तैयार करने के काम में जुटे हुए हैं जिनके लिए हल्दी सहित अन्य पारंपरिक भारतीय मसालों का उपयोग किया जा सकता है। नोवोसिबिर्स्क राजकीय विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई एक सूचना के अनुसार, "प्रोफेसर अश्विनी नानिया के नेतृत्व में हैदराबाद विश्वविद्यालय के भारतीय वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि अगर हल्दी और एंटीबायोटिक्स को मिलाकर क्रिस्टल बनाए जाएं और आगे इन क्रिस्टलों को पीसकर दवाइयां बनाई जाएं तो ऐसी दवाइयों का असर कई गुना बढ़ जाएगा।"इस परियोजना में शामिल रूसी वैज्ञानिकों का नेतृत्व नोवोसिबिर्स्क राजकीय विश्वविद्यालय के ठोस रसायनिक विज्ञान विभाग की प्रमुख और इस विश्वविद्यालय की एक वरिष्ठ शोधकर्ता, प्रोफेसर ऐलेना बोल्दरेवा कर रही हैं। sabhar : sputanik news

हल्दी और एंटीबायोटिक्स का मिश्रण कई गुना उपयोगी

Read more

आज के समय में जिम जाना प्रतिष्ठा की बात समझी जाती है। पश्चिम में यह बहुत पहले से ही हो रहा है, लेकिन भारत में जिम जाने की आदत पिछले एक दशक में लगीहै। इसमें महिलाओं की संख्या की तेजी से बढ़ रही है। भले ही भारत में महिलाएं इसके प्रति अब जाकर सजग हुई हों, लेकिन पश्चिमी देशों में यह चलन 70-80 साल पहले से ही शुरू हो गया था।

0

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv