Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Amp auto ads

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

शनिवार, 7 नवंबर 2026

अत्री कुल के वंश का ईरान की सभ्यता का विकास

0

 "ईरान में अत्रि (महर्षि अत्रि या अत्रि गोत्र के लोग) गए थे, इसका सबूत क्या है?" प्राचीन इतिहास, वैदिक साहित्य और भारत-ईरान के साझा इंडो-ईरानी (Indo-Iranian) संबंधों से जुड़ा है।

मुख्यधारा के इतिहास और प्राचीन ग्रंथों में महर्षि अत्रि के स्वयं ईरान जाने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिलता, लेकिन अत्रि ऋषि के वंशजों (आत्रेय कुल) और प्राचीन ईरानी परंपराओं के बीच गहरे संबंधों के कई साहित्यिक और ऐतिहासिक प्रमाण मिलते हैं:

• अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता (आथ्रवन और अथर्वन): प्राचीन ईरानी धर्मग्रंथ 'ज़ेंद अवेस्ता' (Zend Avesta) में अग्नि की पूजा करने वाले पुरोहित वर्ग को 'आथ्रवन' (Athravan) कहा गया है। वैदिक संस्कृति में अत्रि ऋषि और उनके वंशजों को अग्नि की उपासना करने वाले प्रमुख ऋषियों (अथर्वन/आत्रेय) के रूप में जाना जाता है। भाषाविद् और इतिहासकार इन दोनों शब्दों और परंपराओं को एक ही प्राचीन इंडो-ईरानी मूल से जुड़ा मानते हैं।

• पारसी (ज़ोरोस्ट्रियन) परंपरा और अग्नि पूजा: महर्षि अत्रि और उनके वंशजों ने ऋग्वेद के पांचवें मंडल (अत्रि मंडल) की रचना की है, जिसमें अग्नि देव की स्तुति के अनेक सूक्त हैं। प्राचीन ईरान (पारस) का मुख्य धर्म भी अग्नि-उपासना (ज़ोरोस्ट्रियनिज़्म) ही रहा है, जो भारत के वैदिक अत्रि कुल की परंपरा से मेल खाता है।

• मग ब्राह्मणों का इतिहास (भविष्य पुराण): भारतीय पुराणों (विशेषकर भविष्य पुराण और साम्ब पुराण) के अनुसार, प्राचीन काल में शाकद्वीप (वर्तमान ईरान और मध्य एशिया का क्षेत्र) से 'मग' (Magi) ब्राह्मण भारत आए थे। ये सूर्य और अग्नि के उपासक थे। कई ऐतिहासिक शोधों में ईरान के इन प्राचीन पुरोहितों (Magi / Athravan) और भारत के वैदिक ऋषि कुलों (जैसे अत्रि और अंगिरस) के बीच प्राचीन सांस्कृतिक आदान-प्रदान का उल्लेख मिलता है।

• गांधार और पश्तून क्षेत्र से जुड़ाव: ऋग्वेद के अत्रि मंडल में उत्तर-पश्चिमी भारत (वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे क्षेत्रों) की नदियों और कबीलों का वर्णन मिलता है। इससे यह सिद्ध होता है कि अत्रि कुल के ऋषियों का विचरण और प्रभाव भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा से लेकर ईरान के पठार तक फैला हुआ था।

ऋग्वेद, ज़ेंद अवेस्ता और पुराणों के तुलनात्मक अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि अत्रि कुल की अग्नि-पूजा परंपरा और ईरान के प्राचीन पुरोहित वर्ग ('आथ्रवन') की जड़ें एक ही


थीं।

Read more

सोमवार, 2 नवंबर 2026

सम्राट विक्रमादित्य का विजय अभियान

0

 विक्रमादित्य ने संपूर्ण भारत को जीता सबसे प्रथम चरण में विक्रमादित्य ने मालवा के शकों को पराजित किया शक मालवा से गुजरात भाग गए तो फिर विक्रमादित्य ने शकों को गुजरात में पराजित किया यहां से शक सिंध भाग गए तो विक्रमादित्य ने सिंध में शकों को पराजित किया और शकों को भारत से बड़ी दूर खदेड़ दिया द्वितीय चरण में राजा विक्रमादित्य ने मध्य भारत का मध्य देश का अभियान किया और मालवा से आगे बढ़कर के मत्स्य देश को जीता जो कि राजस्थान में था यहां से कुरु जनपद को जीता जो कि हरियाणा और दिल्ली के आसपास था वहां से पांचाल जनपद को जीता जो कि उत्तर प्रदेश में था यहां से मथुरा को जीता जो कि उत्तर प्रदेश में था और आगे बढ़कर के प्रयाग तक अपने साम्राज्य का विस्तार किया प्रयाग जीतने के उपरांत राजा विक्रमादित्य पूर्वी भारत की ओर आगे बढ़े और इन्होंने पूर्व दिग को जीता पूर्व दिग यानी पूरे उत्तर प्रदेश को जीत लिया फिर अंग को जीता यानि बिहार को जीता गोंड को जीता अर्थात आज के बंगाल को जीता बंग को जीता अर्थात आज के बांग्लादेश को जीता और कलिंग को जीता अर्थात आज के उड़ीसा को जीता फिर उन्होंने दक्षिण भारत का अभियान किया और दक्षिण भारत के क्रम में उज्जैन से उन्होंने अपरांत को जीता अपरांत अर्थात कोकण वाला क्षेत्र अपरांत को जीतने के उपरांत उन्होंने विदर्भ को जीता नागपुर के आसपास का क्षेत्र विदर्भ को जीतने के उपरांत उन्होंने आंध्र को जीता आंध्र प्रदेश का क्षेत्र और फिर उन्होंने कुंतल को जीता कुंतल अर्थात आज का कर्नाटक का प्रदेश इसके बाद राजा विक्रमादित्य ने सिंहलद्वीप को जीता सिंहलद्वीप यानी श्रीलंका का क्षेत्र और सिंहलद्वीप को जीतने के उपरांत उन्होंने हिंद महासागर के कई द्वीपों को जीता और फिर उन्होंने भारत के पश्चिमोत्तर क्षेत्र पर आक्रमण किया और यहां रहने वाले विदेशियों को भारत से पूरी तरीके से उखाड़ फेंका पश्चिमोत्तर भारत की विजय में राजा विक्रमादित्य ने कश्मीर जीता कौवेरी और काष्ठा जीता कौवेरी और काष्ठा का क्षेत्र माना गया है हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रहा होगा फिर उन्होंने मलेच्छों को पराजित किया अर्थात शकों को पराजित किया मलेच्छों को पराजित करने के उपरांत उन्होंने यवनों को पराजित किया और यवनों को पराजित करने के उपरांत उन्होंने तुषारों को पराजित किया तुषार अर्थात कुषाणों को पराजित किया तुषारों को पराजित करने के उपरांत वह ईरान की सीमा तक पहुंच गए और वहां उन्होंने पार्थियन अर्थात पहलवों को पराजित किया तो ये सारी बातें काल्पनिक नहीं ये जानकारी हमें प्राप्त होती है सोमदेव की पुस्तक कथा सरित सागर से और छेेंद्र की पुस्तक बृहत कथा मंजरी से अब यह दुर्भाग्य है कि हरिसेन की प्रयाग प्रशस्ति में यदि यह कहा गया है कि समुद्रगुप्त ने पूरे भारत को कई चरणों में जीता था तो हरिसेन ने जो कुछ भी लिखा है उसे इतिहास में सत्य मान लिया गया है और कथा सरित सागर और छेेंद्र की पुस्तक बृहत कथा मंजरी में राजा विक्रमादित्य के विजय अभियान के विषय में जो लिखा गया उसे लंबे समय तक ऐतिहासिक तथ्य नहीं माना गया मैंने आपको यह भी बताया था कि तुर्की की राजधानी इस्तांबुल की एक राजकीय लाइब्रेरी में जिसका नाम है मकतब ए- सुल्तानिया वहां आठवीं शताब्दी ईसवी में अरबी भाषा में लिखा गया एक ग्रंथ है ग्रंथ का नाम है से अरुल ओकुल उस ग्रंथ की रचना आठवीं शताब्दी ईवी में अरबी भाषा में अबू उमर अब्दुल्ला असमई के द्वारा की गई थी और उसमें अरबी में कई कविताएं हैं उनमें से एक कविता का हिंदी में अर्थ यह है कि अरब के लोग राजा विक्रमादित्य को धन्यवाद दे रहे हैं कि धन्य है राजा विक्रमादित्य जिन्होंने हमारे देश को जो अंधकार में डूब चुका था यहां उन्होंने भारतीय धर्म ज्ञान और संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए विद्वानों को भेजा और जिसके कारण हमारे देश का अंधकार दूर हुआ और हम एक नए ज्ञान नई संस्कृति और नई विधा से परिचित हुए जिससे हमारे देश का उत्थान हुआ तो सोचो इससे यह हमें समझ में आता है कि राजा विक्रमादित्य का प्रभाव क्षेत्र अरब तक रहा होगा साभार akar IAS

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv