Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Amp auto ads

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

कब्ज के प्रमुख कारण

0

 


1-कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना । जैसे आटा छान कर खाना ,मैदे से बना भोजन खाना। भोजन में फायबर (Fibers) का अभाव।


2-शरीर में पानी का कम होना


3-किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना; आलस्य करना; शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।


4-बड़ी आंत में घाव या चोट के कारण ,थायरॉयड हार्मोन का कम बनना


5-चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना। धूम्रपान करना व शराब पीना।


6-गरिष्ठ पदार्थों का अर्थात् देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना। जैसे तली हुई बाजार की चीजें खाना।


7-आँत, लिवर और तिल्ली की बीमारी। दु:ख, चिन्ता, डर आदि का होना।


8-सही समय पर भोजन न करना। बगैर भूख के भोजन करना। ज्यादा उपवास करना।


9-बदहजमी और मंदाग्नि (पाचक अग्नि का धीमा पड़ना)। जैसे भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना।


10-भोजन खूब चबा-चबाकर न करना अर्थात् जबरदस्ती भोजन ठूँसना। जल्दबाजी में भोजन करना।


कब्ज का इलाज/उपचार


कब्ज को दूर करने के लिए डॉक्टर फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से व्यायाम करना, समय पर मल त्याग करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आदि शामिल हैं।


अगर कब्ज की शिकायत लंबे समय से है तो जीवनशैली और खान-पान में खास बदलाव लाकर इसका उपचार किया जा सकता है।


जब जीवनशैली और खान-पान में बलदाव लाने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है तो डॉक्टर दवाओं के सेवन का सुझाव देते हैं।


कब्ज का घरेलू इलाज :-


एक चम्मच अरंडी का तेल


आधा नींबू का रस


एक गिलास पानी


प्रयोग की विधि : -


एक गिलास पानी को गुनगुना करें।


इसमें नींबू और अरंडी का तेल मिला लें।


इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें।


कैसे मदद करता है?


अरंडी का तेल कब्ज का घरेलू इलाज माना जा सकता है। जब इसे खाली पेट लिया जाता है, तो यह तेल चमत्कारी तरीके से काम करता है। यह पेट में जाकर मल को पतला व मुलायम कर सकता है, जिस कारण कुछ समय बाद शौच के समय पेट पूरी तरह साफ हो सकता है |

Dadima ke Gharelu Nuskhe - घरेलू नुस्खे. Facebook 

Read more

सहजन की पत्तियों को खाने के क्या लाभ हैं

0

 सहजन की पत्तियों को खाने के क्या लाभ हैं


?

सहजन लम्बी फलियों वाली एक सब्जी का पेड़ है, 

जोकि दुनिया भर में उगाया जाता है | 

सहजन एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्ती, फली, बीज आदि का इस्तेमाल सेहत के लिए किया जाता है. सहजन को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं


भारत मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है | सहजन को अंग्रेजी में Moringa (मोरिंगा) या Drumstick tree कहते हैं | इसके फली से बनी सब्जी का स्वाद लगभग सभी को पसंद है। फलियों के साथ इसके पत्ते और फूल का भी इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है। कई तरह के पोषक तत्व, खनिज पदार्थ और विटामिन्स से भरपूर सहजन को सूपरफूड भी कहा जाता है | तो जान लेते है इसके पत्ते खाने से क्या लाभ होते है |

मोरिंगा को आम भाषा में सहजन भी कहा जाता है. सहजन के पत्तों में प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन बी काफी मात्रा में होता है।

१. डायबिटीज में है लाभकारी


मधुमेह के रोगियों में किये गए विभिन्न अध्ययनों में सहजन के पत्ते रक्त शर्करा स्तर कम करने में प्रभावी पाए गए है | मोरिंगा में स्थित आइसोथियोसाइनेट्स जैसे यौगिक वजन कम करने, ग्लूकोज टॉलरेंस और इंसुलिन सिग्नलिंग में सुधार करने में मदत कर सकते हैं | मोरिंगा रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करने के साथ ही मूत्र में ग्लूकोज और प्रोटीन को कम कर मधुमेह के इलाज में मदत करता है।


२. बनाये हड्डियां मजबूत


सहजन कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है | इसलिए सहजन की पत्तिंया हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए उपयुक्त है |


३. घटाए मोटापा


सहजन में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड (Chlorogenic Acid) और फॉस्फोरस शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम करके मोटापे या वजन की परेशानी से लड़ने में मदत करता है | सहजन शरीर का चयापचय बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदत करता है |आप इसे एक स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं|


४. कम करे कैंसर की जोखिम


सहजन की पत्तियाों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) और पॉलीफ्लोनोइड्स (Polyflavonoids) भरपूर मात्रा में मौजूद होते है | अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुणों के कारण यह कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदत कर सकते हैं |


५. मनोविकारों में लाभदायी


सहजन को अवसाद, चिंता और थकान के इलाज में मदतगार माना जाता है।


६. रखे हृदय को स्वस्थ


सहजन की पत्तियों में उच्च मात्रा में मौजूद बीटा कैरोटीन (β carotene) जैसे एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है | सहजन के पत्ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में भी उपयुक्त पाए गए है |


सहजन के साबुत पत्तों का या रस निकालकर या सुखाके पाउडर बनाकर इस्तमाल किया जा सकता है ........... साभार राजीव दीक्षित official face book 

Read more

Extreme Heat Linked to Accelerated Aging in Older Adults, Study Finds

0


By Mohana Ravindranath from NYT Well https://ift.tt/DCGTL4N

Read more

Should I Let My Grandchild’s Psychiatrist Know My Concerns About Her?

0


By Kwame Anthony Appiah from NYT Magazine https://ift.tt/pyvl9Qq

Read more

What to Know About Medicaid

0


By Abby Goodnough from NYT U.S. https://ift.tt/sSxwgnj

Read more

Michelle Trachtenberg, actriz de ‘Gossip Girl’ y ‘Buffy, la cazavampiros’, muere a los 39 años

0


By Michael Levenson from NYT En español https://ift.tt/B8gyzRv

Read more

Two Theories About Why Trump News Consumption Is High and Protest Still Low

0


By Quoctrung Bui from NYT Opinion https://ift.tt/iQoyGx0

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv