जीव वैज्ञानिकों के लिए साल 2023 का अंत काफी सुखद साबित हुआ. सौ सालों के बाद एक ऐसा पक्षी नजर आया, जिसे विलुप्त मान लिया गया था. ये पक्षी आधा मर्द है और आधी महिला.
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव है, जो ना तो पूरा नर है, ना ही पूरी मादा. इसके अंदर दोनों के ही गुण पाए जाते हैं. ऐसे जीवों को ‘gynandromorph’ कहा जाता है. इनके अंदर दोनों ही जेंडर्स के गुण मौजूद होते हैं. वैसे तो इस तरह के कई कीड़े वैज्ञानिक ढूंढ चुके हैं जिसमें ये खासियत होती है लेकिन पक्षी में इसे पाया जाना, काफी रेयर है. सौ साल पहले एक ऐसी चिड़ियां हुआ करती थी, जिसे विलुप्त मान लिया गया था.
लेकिन सब एक बार फिर इसे देखा गया है.
हाल ही में कोलंबिया में एक म्युटेंट हनीक्रीपर को स्पॉट किया गया. इसे पिछले साल ही एक बर्डवॉचर ने देखा था और इसकी तस्वीर खींची थी. उसने इसकी तस्वीर को न्यूजीलैंड के ओटागो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के साथ शेयर किया था. जब रिसर्चर्स ने इसकी अधिक जानकारी ली तो पाया कि ये तो सौ साल पहले विलुप्त घोषित कर दिया गया था. लेकिन अब इतने सालों के बाद इसे स्पॉट किया जाना, उनके अंदर जोश भर गया.

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें